फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव सभानगर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
मृतक रेखा देवी का फाइल फोटो
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव सभानगर निवासी ओमेंद्र की पत्नी रेखा देवी (50) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेटे का आरोप है कि पिता ने चाचा व ताऊ के साथ मिलकर मां को खेत पर ले जाकर उनके साथ मारपीट की, इसके बाद कोई विषाक्त पदार्थ खिला दिया। इससे उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि गृह कलह के चलते महिला ने विषाक्त पदार्थ खाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


महिला के बेटे विकास कुमार का कहना है कि उसके पिता अपने भाइयों के कहने पर मां के साथ अक्सर मारपीट किया करते थे। बुधवार को पिता ओमेंद्र खेत पर धान झाड़ने की बात कहकर मां रेखा देवी (50) को भी साथ ले गए। यहां मां की बेरहमी से पिटाई की, इसके बाद विषाक्त पदार्थ देकर हत्या कर दी और शव को घर में डालकर भाग गए।
घटना को अंजाम देने में चाचा-ताऊ भी शामिल हैं। विकास का यह भी आरोप है कि घर में मारपीट व क्लेश की वजह से वह कई सालाें से अपनी ससुराल में रह रहा है। गांव में मामा का परिवार भी रहता है। बुधवार को घर पर केवल माता-पिता ही थे। रात में ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंचे तो घर में मां का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि गृह कलेश के चलते महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें