महिला से संवाद करते भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी योजनाओं में किस कदर भ्रष्टाचार व्याप्त है, इसकी पोल एक महिला लाभार्थी ने आंवला से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के सामने खोली। दरअसल, आंवला संसदीय क्षेत्र में आने उसावां में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उस दौरान सांसद प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबियों का वितरण किया गया।
उसावां नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी बुजुर्ग महिला शारदा को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ मिला है। आंवला से भाजपा सांसद ने मंच पर शारदा को पीएम आवास की चाबी सौंपी। उनसे पूछा कि किसी ने पैसे तो नहीं लिए। इस पर बुजुर्ग शारदा सिर हिलाते हुए कहती हैं कि हां लिए हैं, 30 हजार रुपये। भाजपा सांसद और लाभार्थी की बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है।