फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मौसम बदलने के साथ ही बढ़ने लगे बुखार के मरीज, 321 मरीज पहुंचे जिला अस्पताल

Mon, 12 Aug 2024 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने को लगी मरीजों की कतार। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मौसम बदलने के साथ ही अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में सोमवार को 1352 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे ज्याद 321 मरीज केवल बुखार के थे। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण पर्चा बनवाने के बाद डाक्टर को दिखाने जांच व दवा लेने में दो से तीन घंटे तक लग रहे हैं।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में सोमवार सुबह से ही वायरल फीवर के मरीजों की कतार लगी रही। शहर के नेकपुर मोहल्ले के राजू ने बताया कि उसे दो दिन से बुखार आ रहा है। पिछले आधे घंटे से लैब कक्ष के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। लाइन में लगकर करीब आधे घंटे बाद डाक्टर को दिखाने का नंबर आया तो उन्होंने जांच को लिख दिया। फिजीशियन डॉ. अलंकार के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। ज्यादातर मरीज बुखार से पीड़ित थे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गणेश के कक्ष में बीमार बच्चों की काफी भीड़ रही।

पैथोलॉजी का भी यही हाल रहा। सैंपल देने के लिए मरीज की भीड़ थी। जांच कराने वालों के अलावा रिपोर्ट लेने वाले मरीज भी काफी थे। ब्लड का सैंपल देने के लिए मरीजों को आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। दवा काउंटर पर भी मरीजों की भीड़ रही। हाल यह है कि मरीज को पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक करीब दो से तीन घंटे लग रहे हैं।
विज्ञापन



बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं
फिजीशियन डॉ. अलंकार ने बताया कि कई दिनों से बारिश हो रही है। बारिश के बाद निकली तेज धूप से गर्मी में उमस और बढ़ जाती है। ऐसे में लोग मौसमी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन दिनों बुखार, जुकाम व बच्चों में उल्टी-दस्त की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।



मौसम बदलने के साथ ही अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इन दिनों बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। मरीजों की जांच के बाद उपचार कर दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

-डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें