फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड पर भारी पड़ी आस्था गंगातट पर उमड़ा सैलाब

Tue, 06 Jan 2015 01:01 AM IST
उझानी/कछला (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पौष पूर्णिमा पर सोमवार को कछला गंगाघाट हर-हर गंगे से गूंज उठा। हजारों की संख्या में महिला और पुरुषों ने डुबकी लगाकर भजन-कीर्तन किया। माघ मास में प्रतिदिन गंगा स्नान करने के लिए कई परिवार कल्पवास के लिए भी पहुंच गए। घाट पर आस्था का सैलाब नजर आया।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर सुबह से गंगा स्नान करने लिए महिला और पुरुषों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूर्वाह्न में घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या खासी रही। श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर हवन-पूजन कराया। सूर्यदेव का अर्घ्य भी दिया गया। हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ घाट पर भजन-कीर्तन की गूंज भी सुनाई दी। महिलओं ने खास अंदाज में धार्मिक कार्यक्रम भी कराए।
कल्पवास के लिए पहुंचे कई परिवार के लोगों ने धर्मशालाओं और साधु-संतों के सानिध्य में डेरा जमा लिया है। कल्पवास करने के पीछे लोगों का मानना है कि माघ मास में प्रतिदिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। यहां तक कि बालिकाएं सूर्य निकलने से पहले स्नान कर घरों पर भी भजन-कीर्तन किया करती है। उधर, घाट पर स्नानार्थियों की सुविधा के मद्देनजर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम भी कराए गए।
विज्ञापन


चौकी के सामने लगा जाम
उझानी। पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ की वजह से बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला पुलिस चौकी के सामने आवागमन प्रभावित रहा। श्रद्धालुओं के निजी वाहन भी हाईवे पर खड़े कर दिए जाने से रोडवेज बस और भारी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें