फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो लाख रुपये, बाइक न मिलने पर पत्नी को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। मोहल्ला नवादा निवासी नाजमा पुत्री बाबू ने सीओ को दी तहरीर में कहा है कि उनकी शादी कई साल पहले बदायूं निवासी असलम के साथ हुई थी। शादी में पिता ने हैसियत के हिसाब से काफी दान दहेज दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये नकद और बाइक नहीं देने पर ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया। पीड़िता ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उसे घर से निकाल दिया। कई बार पंचायत होने के बाद भी ससुराल के लोग अपने फैसले पर अड़े हुए हैं। इसके चलते वह अपने मायके में रहने को मजबूर है। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें