फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रहेगी ज्यादा उमस, न्यूनतम तापमान बना सकता है रिकॉर्ड

विज्ञापन
भीषण गर्मी और धूप के बीच निकली महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को उमस में इजाफा होगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में भी आसामान्य तरीके से इजाफा होने की अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 37 डिग्री के पार होकर पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
विज्ञापन

इस बार मार्च से लेकर जून तक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहने के कारण दो बार ही बारिश हुई है। लगातार तेज धूप के कारण वातावरण में नमी का स्तर कम है। 19 मई और छह जून को अधिकतम तापमान कई दशक का रिकॉर्ड तोड़कर 47.5 के पार हो चुका है। बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादलों के बीच अधिकतम तापमान 44.5 और न्यूनतम 34.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान भी रिकॉर्ड तोड़ सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.6 और न्यूनतम 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
कई दशक से न्यूनतम तापमान में इस तरह से इजाफा नहीं हुआ है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में आसामान्य रूप से इजाफा होने के कारण भीषण गर्मी के साथ उमस भी व्याकुल करने का काम करेगी। कुछ समय के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें