फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में हुई 33 एमएम बारिश, नुकसान का आकलन कर रही टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पिछले साल जनवरी में महज तीन दिन बारिश हुई थी। उसमें भी तीनों दिन में 11.75 एमएम बारिश हो सकी थी। इस साल 10 जनवरी तक पांच दिन बारिश हुई है, ऐसे में अब तक 33 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं सहसवान इलाके में ओलावृष्टि भी हुई है। ऐसे में प्रशासन ने फसल के नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग को निर्देशित किया है। वहीं सदर तहसील प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम शुरू होते ही लोग घरों में कैद होने शुरू हो गए। वहीं जनवरी में हुई बारिश ने जहां सर्दी को बढ़ा तो वहीं किसानों के लिए आफत खड़ी कर दी, क्योंकि इस साल जनवरी में अब तक 33 एमएम बारिश हो चुकी है। जबकि 21 दिन जनवरी के अभी बाकी है। वहीं पिछली साल पूरी जनवरी में महज 12 एमएम ही बारिश हुई थी। ऐसे में इस बार जिले में किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी तहसीलों से फसल में हुए नुकसान के बारे में आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इसमें सदर तहसील की ओर से जिला प्रशासन को रिपोर्ट दे दी गई है। इसमें उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में ऐसा कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। इस संबंध में एडीएम एफआर संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि सभी तहसीलों से जानकारी मांगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें