फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिठुरन के बीच लगातार बारिश और बूंदाबांदी ने बढ़ाईं दुश्वारियां

विज्ञापन
बारिश के कारण पथिक चौक पर जल भराव। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सप्ताह शुरू होने के साथ बिगड़ा मौसम शनिवार को भी नहीं संभला। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार को भी बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान है। सोमवार के बाद मौसम में कुछ बदलाव आएगा, लेकिन इसके साथ तापमान गिरेगा। कोहरा छाने का अनुमान है। शुुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश और बूंदाबांदी शनिवार पूरा दिन जारी रही। ठिठुरन के बीच शहर में कई स्थानों पर जलभराव होने के कारण दुश्वारियां बढ़ गईं। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सप्ताह की शुरुआत से ही मौसम बिगड़ गया था। हालांकि, बीच में कई बार आसमान साफ होने पर धूप खिली लेकिन ज्यादातर बादल ही छाए रहे। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव बना रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 13 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। इस दौरान हवाओं की गति आठ किमी प्रति घंटा और आर्द्रता 100 तक पहुंच गई। आर्द्रता बढ़ने के कारण शनिवार को दिन भर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बूंदाबांदी के बीच भी शीत लहर का प्रकोप नहीं रहा। हालांकि, शाम को ठिठुरन बढ़ गई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि रविवार को भी बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी का अनुमान है। सोमवार को बूंदाबांदी नहीं होगी, लेकिन बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मौसम में मंगलवार से बदलाव आने की उम्मीद है। आर्द्रता कम होने के साथ तापमान भी गिरेगा और शीतलहर का प्रकोप शुरू होगा। हालांकि, इन दिनों धूप भी खिलेगी।
विज्ञापन

-
मामूली बारिश से ही तालाब में तब्दील हुए कई इलाके
शुक्रवार देर रात से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। शनिवार सुबह होते-होते कुछ देर बारिश भी हुई। इसके बाद शनिवार को दिन में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। मामूली बारिश से ही शहर में तोताराम मार्केट, पथिक चौक, बिरुआबाड़ी मंदिर के सामने, नई सराय, लोची नगला, पनबड़िया आदि इलाकों में जल भराव हो गई। बारिश के कारण गद्दी चौक से पनबड़िया तक हो रहा सड़क का निर्माण भी रुक गया है। इस इलाके के लोगों को बेहद समस्याओं का सामना करना हो रहा है। पूरी रोड खोद कर डाल दी गई है और काम काफी धीमी गति से हो रहा है।
-
जिले में कई जगह पड़े ओले
बदायूं। ओरछी, परमानंदपुर, खेड़ादास, बझेड़ा, तर्कपरोली आदि गांवों रात में हुई बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि हुई। इसमें जहां ठंड बढ़ गई, वहीं किसानों की खड़ी फसल को भी नुकसान हुआ है। उघैती व रुदायन में भी जमकर ओले पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें