फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: साईं बिहार कॉलोनी में जलभराव, निकलना

विज्ञापन
बिसौली के साईं बिहार कॉलोनी में हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। तीन हजार की आबादी वाली साईं बिहार काॅलोनी सड़कों पर जलभराव हो गया है। नालियों का निर्माण न होने के कारण हल्की बारिश से कॉलोनी के रास्ते तालाब में तब्दील हो गए। यहां के लोगों ने कई बार तहसील दिवस में इस समस्या को रखा और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की। फिर भी पालिका परिषद ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

दबतोरी मार्ग से एमएफ हाइवे के बीच स्थित नगर की इस कॉलोनी में नगर पालिका की मूल सुविधाएं लोगों को नहीं मिल रही हैं। जलभराव से स्कूली बच्चों को खुद और अपनी ड्रेस बचाना मुश्किल होता है। कालोनी की सड़कों पर गुजरने वाले वाहन कीचड़ उछालते निकलते हैं। बुजुर्ग और बच्चों के लिए पानी और कीचड़ से भरा मार्ग अभिशाप बना हुआ है।



तहसील दिवस में कई बार शिकायत करने के बाद भी नालियों के गंदे पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। इसके कारण मेरे घर में नमी आ रही है। जलभराव से बेहद दुखी हूं। इस संबंध में कोई सुनवाई नहीं है। - मोंटू मिश्रा, कॉलोनी निवासी
विज्ञापन



शहर की सबसे महंगी कॉलोनी होने के बाद भी नरक सी जिंदगी जीना पड़ रहा है। घर से निकलना दुश्वार है। शाम को घर के बाहर बैठने पर मच्छर परेशान करते हैं। जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं।
दया बाबू, कॉलोनी निवासी


-कॉलोनी की समस्या नगर पालिका के अधिकारियों के समक्ष रख चुका हूं। अभी तक आश्वासन ही मिला है। समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पालिका प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान रखना होगा। - जीतू मौर्य, सभासद




कॉलोनी की समस्या से अवगत हूं। ड्रेनेज सिस्टम जल्दी ही ठीक कराया जाएगा। सड़क और नाली के लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। जल्दी ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

-अनूप राय, ईओ, नगर पालिका परिषद बिसौली

बिसौली के साईं बिहार कॉलोनी में हुआ जलभराव। संवाद

बिसौली के साईं बिहार कॉलोनी में हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें