कुंवरगांव (बदायूं)। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस महिला को लेकर बरेली पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
सामूहिक दुष्कर्म की घटना शनिवार रात घटी थी। क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगी थी। आरोप है कि बाद में बाइक सवार ने अपने अन्य साथियों के संग मिलकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजद जारफा को एक स्थान से गिरफ्तार कर लिया था। इसी क्रम में पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में महिला को लेकर बरेली गई। पुलिस ने आरोपियों को पहचान कराने के लिए कई लोगों को महिला के सामने पेश किया लेकिन उसने किसी अन्य को पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का भी जायजा लिया। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं। जो आरोपी पकड़ा गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद