फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा अभियान के बाद टीकाकरण में और पिछड़ा बदायूं

विज्ञापन
टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाता युवक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। भरपूर वैक्सीन की सप्लाई और हर सप्ताह मेगा टीकाकरण अभियान के बाद भी प्रदेश स्तर पर रैकिंग में बदायूं पिछड़ गया है। दो महीने पहले तक बदायूं की रैंकिंग प्रदेश में 35 थी जो अब 64 पर पहुंच गई है। दूसरी डोज के मामले में स्थिति और भी खराब है। अब तक जिले में 10.20 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इनमें 1.42 लाख लोगों को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। 1.30 लाख ऐसे लोग हैं जिन्होंने समय पर दूसरी डोज नहीं दी है।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था। शुरू के महीनों में वैक्सीन की कमी बनी रही। बाद में टीकाकरण ने कुछ रफ्तार पकड़ी तो जिले की प्रदेश स्तर पर रैकिंग में सुधार भी हुआ।
अप्रैल, मई और जून में एक बार फिर से वैक्सीन की कमी के कारण जिला पिछड़ने लगा। जुलाई के अंत में वैक्सीन की सप्लाई में सुधार हुआ तो अगस्त में कई बार महाअभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। अगस्त की बात करें तो एक महीने में जिले में 3.50 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

महाअभियान के बाद उम्मीद थी कि कोरोना टीकाकरण के मामले में प्रदेश स्तर पर जिले की रैंकिंग में सुधार होगा, लेकिन सितंबर के पहले सप्ताह में आई रैकिंग में बदायूं का नंबर प्रदेश के 75 जिलों में 64 वें स्थान पर है। बदायूं के पिछड़ने को लेकर अधिकारी चिंतित हैं।
-
जिले में 23 लाख लोगों के टीकाकरण का है लक्ष्य
जिले में 23 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। दरअसल, विशेषज्ञों का मानना है कि अगर देश, प्रदेश और जिले की 80 फीसदी आबादी को टीका लग जाता है तो कोरोना पर काबू हो जाएगा। अगर तीसरी लहर आती है तो शेष बचे 20 फीसदी लोगों को नुकसान नहीं होगा। इसके साथ यह भी जरूरी है कि वैक्सीन की दोनों डोज दी जाएं। अगर 80 फीसदी आबादी को टीका लग जाता है तो शेष 20 फीसदी आबादी भी सुरक्षा चक्र में आ जाएगी। ऐसे में जिले में कम से कम 23 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
----------------
लक्ष्य के सापेक्ष 28 हजार लोगों को लगाया जा सका टीका
जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। एक दिन में 45 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन बृहस्पतिवार को महाअभियान पिछड़ गया। जिले में 188 केंद्रों पर 45 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 28244 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। बृहस्पतिवार को 2544 लोगों ने दूसरा टीका भी लगवाया। कोल्डचेन में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। बृहस्पतिवार को जिले को वैक्सीन की 62 हजार डोज की सप्लाई मिली है।
-
प्रदेश स्तर पर रैकिंग में बदायूं 64 वें स्थान पर आ गया है। शुरुआत के महीनों में जिला 35 वें नंबर पर था। लक्ष्य से ज्यादा लोगों को रोज टीका लगाया जा रहा है। बदायूं में पैरामेडिकल कॉलेज नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास पैरामेडिकल स्टाफ की कमी का असर भी टीकाकरण पर हो रहा है। जिले में कम से कम 23 लाख लोगों को टीका लगाया जाना है।
विज्ञापन

-डॉ. असलम, एसीएमओ/नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें