फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया मेला ककोड़ा का उद्धाटन, गंगा तट पर उमड़ने लगे श्रद्धालु

Sun, 26 Nov 2023 04:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

रुहेलखंड के मिनी कुंभ कहे जाने वाले मेला ककोड़ा का रविवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। सोमवार को गंगा तट पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा। 
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया मेले का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक में गंगा तट पर मेला ककोड़ा का रविवार को विधिवत शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया। इस अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने गंगा आरती की। उद्घाटन को लेकर सुबह से ही प्रशासनिक अमला वहां जुट गया था। मिनी कुंभ में कोई अव्यवस्था न रहे इसके लिए अधिकारी मॉनिटरिंग करते रहे। गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


ककोड़ा मेले में मुख्य स्नान पर्व सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर होगा। मेले के उद्घाटन की शनिवार को पूरे दिन जिला पंचायत की ओर से तैयारी की जाती रही। मेले में लाइटें लगाने का काम अंतिम दौर में है। गंगा में बल्लियां भी लगा दी गई हैं, ताकि कोई गहराई की ओर न जा सके। इसके साथ ही गंगा किनारे तैराकों के अलावा पुलिस, पीएसी के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं।

मेले में होंगे 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से मेले में विशाल मंदिर तैयार किया गया है। इसमें श्रद्धालुओं को 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे। मंदिर को अंतिम रूप देने में कलाकार शनिवार को दिनभर जुटे रहे। मेले के उद्घाटन के साथ ही मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। मेले में 40 फुट ऊंचा शिवलिंग भी तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें