फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मामा ने विवाहित भांजी के वायरल किए अश्लील एडिट वीडियो, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मामा ने एक विवाहित भांजी के इंस्टाग्राम से उसकी रील व वीडियो को अश्लील रूप में एडिट कर वायरल दिया। आरोप है कि वह अश्लील वीडियो के जरिए भांजी से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शाहजहांपुर निवासी मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


जरीफनगर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी इंस्टग्राम पर आईडी है। उस पर वह शॉर्ट वीडियो व फोटो अपलोड करती है। शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी रिश्ते का मामा उन पर गलत नियत रखता है। उसने उनकी इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली। इसके बाद उसने गुलनाम नाम से एक फर्जी आईडी बनाई और उनकी हैक आईडी पर अपलोड रील व फोटो को एडिट करके अश्लील कमेंट किए। वह व्हाट्सएप कॉल कर ब्लैकमेल करता है। उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर एडिट अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम कर रहा है। उसने धमकी दी कि अगर शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो उसकी हत्या कर देगा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुट गई है। जरीफनगर इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें