फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाएं आई कोरोना की चपेट में, कोरोना मुक्त नहीं हो सका बदायूं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला कोरोना मुक्त होने के साथ ही दो नए संक्रमित मिल गए हैं। दो महिलाएं कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या दो हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के ट्रेस एंड ट्रैकिंग टीम ने इन दोनों संक्रमित महिलाओं को ट्रेस करने के बाद इनके संपर्क में आने वाले 13 लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिले में एक के बाद एक कोरोना के तीन मामले सामने आए थे। इनमें दो संक्रमितों को ट्रेस ही नहीं किया जा सका। इन दोनों संक्रमितों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाने को पुलिस को भी दिए गए, लेकिन दोनों संक्रमितों को पता नहीं लगा। इसके बाद उझानी के पिपरौल गांव में एक संक्रमित मिला था। यह संक्रमित भी शुक्रवार को स्वस्थ हो गया लेकिन इसके बाद दो नए संक्रमित और मिल गए। इनमें उझानी के मोहल्ला नारायणगंज और मूसाझाग थाने के गांव अन्नी नगला की महिलाएं हैं। उझानी की महिला की जांच लखनऊ में हुई थी जबकि अन्नी नगला की महिला की जांच बदायूं में ही हुई। दोनों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद इनके परिवारवालों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। ट्रेस एंड ट्रैकिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि दोनों महिलाओं को क्वारंटीन किया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें