फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो बाइकों की भिड़ंत में गंगाजल लेकर लौट रहे दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। खितौरा-रफीनगर मार्ग पर महलौली गांव के पास मंगलवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में गंगाजल लेकर गांव लौट रहे दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के गांव खडुंआ निवासी जयवीर पुत्र रामप्रकाश और दिनेश पुत्र जगदीश बाइक से गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहे थे। महलौली गांव के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को बिल्सी सीएचसी लेकर आई। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों घायलों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें