फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चोरों ने एक ही रात में तीन मंदिरों को बनाया निशाना, दानपात्र की नकदी समेत काफी सामान चोरी

Tue, 11 Aug 2026 04:55 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के वजीरगंज इलाके में एक ही रात तीन गांवों के मंदिरों में चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
मंदिर परिसर में खड़े ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। सोमवार की रात चोरों ने थाना क्षेत्र के निजामपुर, पिपरिया और नवावपुरा गांवों में स्थित मंदिरों को निशाना बनाया। चोर मंदिरों से घंटे, दानपात्र की नकदी और पंखे समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। एक ही रात में तीन अलग-अलग गांवों के मंदिरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन


निजामपुर गांव स्थित शिव मंदिर के महंत पीतांबरनाथ ने बताया कि रात में किसी वक्त चोर मंदिर में घुस गए और एक घंटा, दानपात्र में रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह मंदिर पहुंचने पर हुई। महंत ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

पिपरिया और नवावपुरा गांव के मंदिरों में भी चोरों ने धावा बोलकर पंखे, घंटे और दानपात्र में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीण पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने चोरी की घटनाएं रोकने के लिए गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें