फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दातागंज मार्ग पर डीसीएम और पिकअप की भिड़ंत, दो लोगों की मौत, तीन घायल

Sun, 12 May 2024 12:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक आई भैंस को बचाने के चक्कर दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं-दातागंज मार्ग पर रविवार सुबह करीब पांच बजे डीसीएम और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक भैंस भी मर गई। बताया जा रहा है कि सुबह गांव के किसान छेदालाल की भैंस खुलकर सड़क पर आ गई थी। उसे बचाने के चक्कर में दोनों वाहन आमने-सामने से टकरा गए थे।

विज्ञापन

 
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलाडांडी निवासी ब्रजेश (18) पुत्र महीपाल और गोविंद (20) पुत्र नन्हे अपने खेतों में सब्जी उगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे दोनों किसान पिकअप में सब्जी लादकर बदायूं मंडी ले जा रहे थे। पिकअप वाहन को दातागंज के मोहल्ला बड़ा परा निवासी जयप्रकाश चला रहा था। उसमें गांव के अर्पित और गंगाधर भी बैठे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप वाहन मूसाझाग थाना क्षेत्र में किसरुआ गांव के नजदीक पहुंचा था। उसी दौरान सामने से गांव के छेदालाल की भैंस खुलकर सड़क पर आ गई। उसे बचाने के चक्कर में डीसीएम भैंस को अपनी चपेट में लेते हुए छोटा हाथी से टकरा गई, जिससे ब्रजेश और गोविंद की मौत हो गई, जबकि जयप्रकाश, अर्पित और गंगाधर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। हादसे के बाद डीसीएम का चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें