फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मीटर केबल कटी, शहर के कई इलाकों में छह घंटे तक बिजली ठप

विज्ञापन
नवादा उपकेंद्र। फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर समेत नवादा उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में रविवार को बिजली का संकट बना रहा। लगातार छह घंटे बिजली ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नवादा में हाईटेंशन लाइन की करीब दो मीटर केबल कटने के कारण यह समस्या हुई। सवेरे नौ बजे से दिक्कत चालू हुई और तीन बजे तक बनी रही।
विज्ञापन

नवादा स्थित 33/11 केवीए उपकेंद्र के द्वितीय फीडर से शहर के कई इलाकों में सप्लाई होती है। इसमें शहर के नई सराय और शहवाजपुर, पटियाली सराय समेत बड़े मोहल्ले शामिल हैं। द्वितीय फीडर में खराबी आने पर अन्य फीडर भी प्रभावित होते हैं। रविवार को नवादा उपकेंद्र के पास करीब दो मीटर केबल में फाल्ट हो गया। इस कारण शहर में सप्लाई ठप हो गई। सुबह नौ बजे ठप हुई सप्लाई दोपहर तीन बजे के बाद चालू हो सकी। गौर करने की बात यह है कि संबंधित जेई और एई ने केबल को लेकर अधिकारियों को सही जानकारी नहीं दी गई, जिस कारण को काफी दिक्कत हुई।
कई इलाकों में लगातार बिजली ठप रहने से पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हुई। नवादा फीडर में फाल्ट के कारण मीराजी चौकी और कोतवाली फीडरों में भी समस्या पैदा हो गई। शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार छह घंटे तक बिजली की समस्या बनी रही। दोपहर तीन बजे के बाद दो मीटर की लाइन जोड़ कर सप्लाई चालू की जा सकी। इसके बाद भी शहर के कई इलाकों में समस्या बनी रही।
विज्ञापन

नवादा उपकेंद्र के हाईटेंशन लाइन की करीब दो मीटर केबल में फाल्ट हो गया थ। केबल को जोड़ने के लिए संबंधित जेई और एई को निर्देशित किया गया था। केबल जोड़कर सप्लाई चालू करने में कुछ वक्त लग गया। अब नवादा के सभी फीडर से लगातार सप्लाई जारी है।
- जगदीश, एसडीई नवादा
बिल्सी : मुख्य लाइन के जर्जर पोल कराए दुरुस्त, ठप रही बिजली
बिल्सी। रविवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने मुख्य लाइन में आए दिन होने वाले फाल्ट को ध्यान में रखते हुए लाइन को दुरुस्त कराने का काम किया तो नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब आठ घंटे तक ठप रही। इसके कारण लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
जेई दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उझानी से नगर क्षेत्र को आ रही मुख्य लाइन का निरीक्षण किया था। इसमें गांव सिरासौल के पास तीन पोल जंक आने के बाद गल चुके थे। इनके धराशाई होने से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। रविवार सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक इन जर्जर पोल को दुरुस्त कराया गया।
इस दौरान नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रही। ठप रही आपूर्ति से नगर के लोगों को कई दिक्कत का सामना करना पड़ा। पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पडा। मुख्य लाइन के पोल दुरुस्त कराकर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें