फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला घाट पर गंगा में डूबे दो श्रद्धालु, एक को बचाया गया, दूसरा लापता

Sun, 19 May 2024 01:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
कछला गंगा घाट पर हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदायूं के उझानी इलाके में कछला घाट पर रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान दो श्रद्धालु गहरे पानी में डूब गए। उनमें एक युवक को बचा लिया गया लेकिन दूसरे का पता नहीं चल सका। उसकी तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं।

विज्ञापन


कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र के निवासी तरुण (19) पुत्र प्रमोद कुमार और कुमकुम अपने परिवार के साथ कछला घाट पर गंगा स्नान करने आए थे। बताते हैं कि वह गंगा स्नान कर रहे थे। तभी अचानक वह गहरे पानी में डूब गए।

घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर गोताखोर आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश में लगे गए। उन्होंने कुमुकम को बचा लिया। दोपहर तक तरुण की तलाश चलती रही लेकिन अभी उसका कुछ पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें