बदायूं के उझानी इलाके में कछला घाट पर रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान दो श्रद्धालु गहरे पानी में डूब गए। उनमें एक युवक को बचा लिया गया लेकिन दूसरे का पता नहीं चल सका। उसकी तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं।
कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र के निवासी तरुण (19) पुत्र प्रमोद कुमार और कुमकुम अपने परिवार के साथ कछला घाट पर गंगा स्नान करने आए थे। बताते हैं कि वह गंगा स्नान कर रहे थे। तभी अचानक वह गहरे पानी में डूब गए।
घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर गोताखोर आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश में लगे गए। उन्होंने कुमुकम को बचा लिया। दोपहर तक तरुण की तलाश चलती रही लेकिन अभी उसका कुछ पता नहीं चला है।