इससे गांव के तमाम लोग और उनके परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी गई। शाम करीब पांच बजे तक उनकी खोजबीन चलती रही। तब कहीं उनके शवों को बाहर निकाला जा सका। परिवार वाले उनके शव अपने-अपने घर ले गए। बाद में पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और फिर उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। दोनों बच्चों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हरवेश कक्षा छह और रोहित पांचवीं का छात्र था
ग्राम गढि़या मुतालिका नूरपुर निवासी हरवेश पांच भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। वह नजदीक के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र था जबकि रोहित तीन बहनों और तीन भाइयों में मझला था। वह अपने गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था लेकिन दोनों की दोस्ती काफी गहरी थी। वह एक साथ ही खेलने जाते थे और स्कूल के लिए भी एक साथ निकलते थे। बाद में अपने-अपने स्कूल चले जाते थे।