फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महाराणा प्रताप के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
शहर में महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्राएं निकाली गईं तो विचार गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। यहां लोगों ने महाराणा प्रताप के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बदायूं में महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट व क्षत्रिय महासभा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। महाराणा प्रताप चौक को सजाया गया। यहां पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जेपीएस राठौड़, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र सिंह शाक्य, ब्लाॅक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह, दिनेश कुमार सिंह, ब्लाॅक प्रमुख समरेर धीरज सक्सेना ने मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
शोभायात्रा आवास विकास से भामाशाह चौक, रोडवेज बस अड्डा, भगवान परशुराम चौक होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची। डायट स्थित ऑडिटोरियम में तिलक लगाकर प्रतिभाशाली बच्चों और विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया। भामाशाह सम्मान से नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और हाकिम खां सूरी सम्मान से राशिद हुसैन को नवाजा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जयंती को शौर्य दिवस घोषित करने की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, अखिलेश चौहान, दिनेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बिसौली के कुडोली रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कारगिल शाहिद हरिओम सिंह की पत्नी, ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी ने महाराणा प्रताप के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस मौके पर युवा नेता शिवम प्रताप सिंह, क्षत्रिय राष्ट्रवादी प्रताप सेना के जिलाध्यक्ष मृदुल सहाय, मंडलाध्यक्ष सुनील सिंह, रामवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह फौजी, मयंक आदि ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
बिल्सी में फ्यूचर लीडर्स स्कूल के डायरेक्टर वीपी सिंह ने महाराणा प्रताप को याद किया। एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपना पूरा जीवन मानव कल्याण की सेवा में लगा दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, जूनियर कोऑर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कोऑर्डिनेटर राखी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
वजीरगंज में विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर लोगों ने आतिशबाजी की। शोभायात्रा नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर गोठा मोड़ स्थित विद्युत उपकेंद्र पर समाप्त हुई। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान राघव चौहान अर्जुन सिंह, रंजीत सिंह , बंटी सिंह, देवेंद्र सभापति आदि मौजूद रहे।

बिसौली के ग्राम दांबरी में ठाकुर वीरभान सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर शामिल हुए। इसी तरह महाराणा प्रताप युवा समाज समिति व क्षत्रिय विकास समिति की ओर से शोभायात्रा नेकपुर चौराहा, लावेला चौक होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर हरिओम, विक्रम, वीरेंद्र, रंजीत, संतोष, योगेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शहर में महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

शहर में महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

शहर में महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

शहर में महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

शहर में महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

शहर में महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें