फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मूर्ति विसर्जन के बाद नहाते वक्त तीन युवक डूबे, दो को बचाया, एक लापता

विज्ञापन
कछला गंगा में युवक की तलाश करते गोताखोर व मौजूद युवक के साथी । संवाद
विज्ञापन
बदायूं। गणेश मूर्ति विसर्जन करने के बाद गंगा स्नान करते वक्त तीन युवक गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। शोर सुनकर गोताखोर गंगा में कूद गए। दो युवक सकुशल गंगा से निकाल लिए गए, जबकि एक लापता है। देर रात तक उसकी तलाश में गोताखोर लगे रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी गंगा घाट पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


एटा जिला व कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमसिमपुर निवासी सनी (16) पुत्र गंगा सिंह सहित करीब 12 लोग श्रीगणेश की मूर्ति का विसर्जन करने कछला गंगा घाट पर शनिवार को आए थे। शाम करीब चार बजे मूर्ति विसर्जन करने के बाद सभी लोग गंगा स्नान करने लगे। सनी (16) पुत्र गंगा सिंह, अर्जुन सिंह ( 21) पुत्र गंगा सिंह व साहिल (19) पुत्र विनोद गहरे पानी में चले गए।
इसी दौरान तीनों डूबने लगे। साथियों ने शोर मचाया तो गोताखोर गंगा में कूद गए। प्रयास के बाद अर्जुन व साहिल को बचा लिया गया, लेकिन सनी पानी के बहाव में लापता हो गया। भाई के लापता होने पर अर्जुन ने परिजनों को फोन पर सूचना दी। वहीं गोताखोरों ने देर रात तक सनी की तलाश जारी रखी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

सूचना के बाद परिवार के लोग गंगा घाट पर पहुंच गए। अर्जुन ने बताया कि भाई सनी व गांव के लोगों के साथ श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए वह कछला गंगा घाट पर हर साल की तरह आए थे। गंगा स्नान करते समय सनी डूबने लगा। उसको बचाने का प्रयास किया, जिस पर वह और साहिल भी डूबने लगे। भाई का देर रात तक कोई पता नहीं लग सका।
इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि युवक के डूबने की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर गई और गोताखोरों की मदद से दो युवकों को बचा लिया गया, जबकि एक युवक लापता है। उसका सुराग नहीं लग सका है। रविवार को भी उसकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें