फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शिक्षिका और लेखाकार मिले गैरहाजिर

Fri, 14 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं।
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्तूरबा स्कूल उझानी में डीएम के निरीक्षण से मचा हड़कंप 
विज्ञापन

नामांकित 88 छात्राओं में से महज 29 छात्राएं मिलीं मौजूद 
गुरुजी बने डीएम, शैक्षिक गुणवत्ता से संतुष्ट नजर आए
उझानी ब्लाक के गांव छतुइया में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में डीएम पवन कुमार ने निरीक्षण किया। इसमें तीन शिक्षिकाएं और लेखाकार नदारद मिला। इस पर अनुपस्थित स्टाफ  का जवाब तलब कर संविदा राशि कटौती करने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित उपस्थित न रहने वाले संविदा स्टाफ की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

कस्तूरबा स्कूल में डीएम के अचानक पहुंचने पर हड़कंप मच गया। डीएम को स्कूल में 88 छात्राओं के सापेक्ष मात्र 29 छात्राएं उपस्थित मिलीं। वार्डन विमला शर्मा ने कहा कि अवकाश की वजह से छात्राएं अभी तक वापस नहीं आई हैं। तो डीएम ने उन लोगों से संपर्क करके छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। डीएम ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया तो संविदा पर कार्यरत ममता कश्यप, शिप्रा, राकेश कुमार और लेखाकार आदेश कुमार अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद डीएम ने शिक्षण कार्य को परखने के कक्षाओं में जाकर छात्राओं से पूछताछ की और ब्लैकबोर्ड पर बच्चों से लिखवाकर देखा तो संतोष व्यक्त किया। उन्होंने हॉस्टल का भी स्थलीय निरीक्षण कर रात्रि विश्राम की सुविधाओं का जायजा लिया और रसोई घर में जाकर बनाए जा रहे भोजन, आटा, मसाले, दाल, चावल तथा खाद्य तेल और घी की गुणवत्ता को भी देखा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें