फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन को नहीं मिला नो ड्यूज इमरत निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्लामनगर। नगर पंचायत में सभासद के उपचुनाव में नो ड्यूज प्रमाण पत्र न देकर आवेदन पर्चा निरस्त करने का मामला सामने आया है। तीन प्रत्याशियों ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाकर डीएम से शिकायत करने की बात कहीं है। वहीं, तीनों प्रत्याशियों के आवेदन खारिज होने पर इमरत कुरैशी का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड तीन के सभासद सलीम कुरैशी की बीमारी से मौत हो गई थी। शासन ने वार्ड तीन की अधिसूचना जारी कर चुनाव के लिए आवेदन मांगे थे। इसके लिए फार्म जमा करने की आखिरी तिथि 15 अप्रैल थी। प्रत्याशियों ने बिल्सी तहसील में चुनाव अधिकारी को आवेदन जमा किए। नो ड्यूज 12 से 14 अप्रैल कर सरकारी अवकाश होने के चलते प्रमाण पत्र नहीं मिला। इसके एवज में प्रत्याशियों ने शपथ देकर कहा कि नो ड्यूज मिलने पर जमा करा दिए जाएंगे। सभासद पद के प्रत्याशी राशिद कुरैशी, कल्लू कुरैशी व भाजपा की महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष उषा गुप्ता का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन ने आवेदन करने के बाद भी उनको नो-ड्यूज नहीं दिया। नगर पंचायत कार्यालय जाने पर उन्हें बिल्सी भेज दिया गया। बताया गया कि बाबू बिल्सी में हैं। वहां पर ही नो ड्यूज मिलेगा। जब वह लोग बिल्सी पहुंचे तो उनसे कहा गया कि नो-ड्यूज नगर पंचायत कार्यालय में मिलेगा। इससे तीनों प्रत्याशी बिल्सी व इस्लामनगर भागते रहे, लेकिन नो-ड्यूज नहीं दिया गया। 16 अप्रैल को एडीएम प्रशासन बदायूं के कार्यालय पहुंचे। प्रत्याशियों ने नो-ड्यूज न देने की शिकायत की, लेकिन यहां भी टाल दिया गया। प्रत्याशियों ने डीएम से शिकायत करने की बात कहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें