फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आग लगने से गेहूं की पांच बीघे फसल राख

विज्ञापन
कुंवरगांव क्षेत्र के वनगवां गांव में गेहूं की फसल में आग बुझाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कुंवरगांव। गांव वनगवां में बृहस्पतिवार शाम के समय आग लगने से पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से किसानों में अफरा तफरी मच गई। आसपास के किसान अपनी फसलें बचाने के लिए जुट गए। नलकूप से पानी की बौछार कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। वनगवां गांव निवासी किसान राम भजन के 15 बीघा खेत में गेहूं की फसल लगाई है। रामभजन ने पांच बीघा फसल काटकर ढेर लगा दिया था। उसे थ्रेशिंग करानी थी। बृहस्पतिवार की सुबह से वनगवां गांव के अधिकांश लोग खेत में काम कर रहे थे। रामभजन के खेत पर गेहूं की फसल के ढेर में किसी तरह अचानक आग लग गई। लपटों को उठता देख आसपास काम कर रहे किसानों में भगदड़ मच गई। रामभजन व अन्य किसानों ने नलकूप से पानी की बौछार की लेकिन तब तक ढेर में लगी फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें