फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कादरचौक रोड पर एक घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन
उझानी में कादरचौक रोड जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
उझानी। कस्बे में मंडी समिति और कादरचौक रोड पर बुधवार को जाम रहा। लोगों को करीब एक घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। यही हाल हर रोज का है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 12 बजे मक्का लदे दो ट्रक धर्मकांटे की ओर बढ़े तो सामने से ट्रैक्टर- ट्रॉली आ गई। इसके बाद कादरचौक रोड पर जाम लगा गया। करीब एक घंटे तक यहां जाम की स्थित रही। दुकानदार उमेश यादव ने बताया कि मक्का लदे ट्रक और ट्रैक्टर- ट्रॉलियों के बेतरतीब चलने से जाम लग गया है।
रैक प्वाइंट की ओर जल्दबाजी के चक्कर में चालक जमा दे रहे हैं। एक परिवार को कार से कादरचौक होते हुए मैनपुरी जाना था, लेकिन आधा किलोमीटर के सफर उन्हें एक घंटा लग गया। इसी रोड से होकर रैक प्वाइंट तक वाहनों का आना- जाना होता है। यात्री वाहनों के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं है। इसके बाद भी यातायात पुलिस की ओर से कादरचौक रोड पर रैक प्वाइंट तक ट्रैफिक प्लान भी नहीं बनाया गया है। मोहल्ले के निवासी हरीओम का कहना है कि यातायात पुलिसकर्मी रैक प्वाइंट पर मालगाड़ी की लोडिंग के दौरान हालात पर नजर रखें तो जाम से मुक्ति मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





- उझानी में जाम को देखते हुए यातायात कर्मियों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। कांवड़ यात्रा के समय जाम न लगे, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही जाम से निजात मिलेगी।

-आरएल राजपूत, प्रभारी यातायात बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें