फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उमस ने किया बेहाल... शाम होते ही बंदाबांदी से राहत

विज्ञापन
बरसात के बाद ओरछी चौराहे पर भरा पानी मुसीबत का सबब बना। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
बदायूं। उमस ने लोगों को बुधवार को पसीने से तरबतर कर दिया। दोपहर में गर्म हवा चलने से लोगों का सड़क पर एक कदम चलना मुश्किल हो गया। शाम को मौसम बदला और बूंदाबांदी हुई तो गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से व्यापार प्रभावित हो रहा है। लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। बुधवार सुबह से ही गर्मी का असर रहा। सुबह छह बजे तापमान 30 डिग्री रहा, जो औसत से अधिक है। दिन बढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हुई। सुबह 11 बजे अधिकतम 38.2 न्यूनतम 28.3 डिग्री पहुंच गया। दिन में धूप होने की वजह से लोगों को गर्मी अहसास हुआ, शाम होते ही मौसम बदल गया।

ओरछी। फैजगंज बेहटा क्षेत्र में सुबह जमकर बारिश हुई। बारिश के कारण ओरछी चौराहे पर पानी भर गया तो पैदल और दोपहिया वाहनों से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें