फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मौसम ने बदली करवट...दिन में चटक धूप, शाम को गलन

Sat, 18 Jan 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/ उझानी। मौसम में अचानक बदलाव के साथ चटक धूप से लोगों के चेहरे खिल गए। धूप दोपहर बाद तक दिखी। खरीदारी के लिए बाजार में भीड़भाड़ नजर आई। फिर शाम से ही गलन के साथ ठिठुरन शुरू हो गई।
विज्ञापन

चटक धूप से पूरे दिन राहत के बीच लोग यही मान बैठे कि अब मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इसी उम्मीद में लोगों ने रोजमर्रा के कामकाज निपटाने शुरू कर दिए। दोपहर बाद तक शहर समेत आसपास के कस्बों के बाजारों खासी भीड़ देखने को मिली। सामान्य दिनों की तरह लोगों ने बाजार में खरीदारी की। शाम होते ही पछुआ हवा चल पड़ी। इसी के साथ गलन शुरू हुई तो फिर से ठिठुरन होने लग गई। जानकारों के मुताबिक दिन का तापमान 20 डिग्री के आसपास रहा।
बृहस्पतिवार रात में पछुआ हवा जरूर चली, लेकिन ठंड अधिक नहीं थी। शुक्रवार शाम को लोग अलाव के सहारे दिखे और आठ बजे के बाद से घरों में कैद होकर रह गए। मौसम के पूर्वानुमान पर गौर करें तो शनिवार दिन के तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट, फिर दो-तीन दिनों तक तापमान 21 से 23 डिग्री रहने की उम्मीद है। रात में गिरावट के साथ 10 -12 तक आ सकता है। इसके विपरीत, ठिठुरन की वजह से बच्चों को फिर भी दिक्कत बरकरार रहेगी। ठंड के चलते जुकाम, खांसी और बुखार भी बच्चों पर अटैक कर सकता है।
विज्ञापन



आलू उत्पादकों ने ली राहत की सांस
- पिछले कुछ दिनों से घने कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड ने आलू की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। मोजेक वायरस का खतरा अभी बरकरार है, पिछैती झुलसा को प्रकोप बना हुआ है। धूप निकलने से पिछेती झुलसा का प्रकोप कम हो सकता है। आलू की खेती से जुड़े किसानों में अमर सिंह ने बताया कि मौसम का मिजाज इसी तरह का रहा है तो पिछैती झुलसा और मोजेक वायरस से पैदावार ज्यादा प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें