फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वैश्य महिला कुटुंब ने मनाया तीज महोत्सव

विज्ञापन
तीज महोत्सव में मौजूद महिलाएं। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बदायूं। अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब की ओर से शहर के एक निजी बैंक्वेट हॉल में तीज महोत्सव ‘आया सावन झूम के’ का आयोजन किया। कार्यक्रम संस्थापिका डॉ. प्रतिभा गुप्ता और अध्यक्ष डॉ. ममता नौगरैया के सानिध्य में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव और एसएसपी अंकिता शर्मा रहे।
विज्ञापन

शिव-पार्वती आरती और भजन से शुरुआत के बाद सामूहिक नृत्य, कव्वाली, एकल नृत्य, हास्य अभिनय और रैपिड फायर राउंड हुए। मुख्य आकर्षण अनेकता में एकता विषय पर रैंप वॉक रहा, जिसमें विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा प्रस्तुत की गई। इसमें यूपी का प्रतिनिधित्व करने वाली सोनम गुप्ता ने प्रथम स्थान पाया। समूह नृत्य में मुस्कान ग्रुप विजेता रहा। संचालन डॉ. दीप्ति जोशी गुप्ता ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें