फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरांगना रानी की गौरवगाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाएं : बीएल

विज्ञापन
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती समारोह कार्यक्रम में मंचासीन केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्
विज्ञापन
बदायूं। शहर के एक लॉन में बृहस्पतिवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का जीवन हमें संदेश देता है कि राष्ट्र के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए किसी भी कठिनाई से पीछे नहीं हटना चाहिए। रानी अवंतीबाई का बलिदान हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा। कहा, वीरांगना रानी की गौरवगाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा, इतिहास में ऐसी महान विभूतियों का विशेष स्थान है, जिन्होंने अपने कर्म और साहस से देश का गौरव बढ़ाया। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा, रानी अवंतीबाई लोधी का जीवन भारतीय नारी की शक्ति, क्षमता और आत्मसम्मान का सशक्त उदाहरण है।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, डीसीबी डायरेक्टर हर्षवर्धन राजपूत, एमपी सिंह राजपूत, शिशुपाल शाक्य, नत्थूलाल वर्मा, सोवरन सिंह राजपूत, वीरेंद्र राजपूत, आरएस पाल, अशोक भारतीय, राजेश्वर सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें