फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से आई टेक्निकल टीम ने किया ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लखनऊ से आई टेक्निकल टीम ने सीडीओ के साथ में राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची। वहां पर टीम ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। टीम को सब ठीक मिला है। जो प्लांट चालू हालत में है। जल्द ही उसे मुख्य लाइन से जोड़कर शुरू कर दिया जाएगा। दूसरा भी जल्द तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट बनाए जा रहे थे। इनमें से राज्य सरकार वाले ऑक्सीजन प्लांट को आगरा शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में कॉलेज में दो ही ऑक्सीजन प्लांट रह गए हैं। इनमें से सपाइयों की तरफ से चंदा देकर बनवाया गया ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो चुका है। इसका निरीक्षण मंगलवार को संबंधित कंपनी की लखनऊ से आई टेक्निकल टीम ने सीडीओ निशा अनंत के साथ में किया। टीम ने बरीकी से प्लांट को देखा।
बताते हैं कि उन्हें वहां सब सही मिला। अब ऑक्सीजन प्लांट को मुख्य लाइन को जोड़ा जाएगा। उसके बाद में इसको शुरू कर दिया जाएगा ताकि यहां पर भर्ती मरीजों को यहीं से ऑक्सीजन मुहैया कराई जा सके। इसके बाद में बरेली से आने वाली ऑक्सीजन की सप्लाई को बंद कर दिया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि टीम ने प्लांट को चेक किया। वह संतुष्ट दिखाई दिए। सीडीओ निशा अनंत ने बताया कि जल्द ही दूसरा ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें