फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पालिका संकरी गलियों में भेजेगी रिक्शा-ट्रॉली

विज्ञापन
पीडीएफ
विज्ञापन
बदायूं। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही अव्यवस्थित चलने लगी। अमर उजाला ने स्थानीय समस्याओं को देखते हुए प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों ने तुरंत बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और सुधारात्मक कदम उठाने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि शहर की कई गलियां बेहद संकरी हैं, जहां ई-रिक्शा का पहुंचना मुश्किल है। ऐसे इलाकों में अब कूड़ा उठाने के लिए रिक्शा-ट्रॉली और हाथ गाड़ियों की तैनाती की जाएगी, जिससे डोर-टू-डोर कलेक्शन बिना बाधा के हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर तक कूड़ा वाहन पहुंचाना लक्ष्य है और किसी भी वार्ड को सफाई व्यवस्था से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि शहर के वार्डों का क्षेत्रफल बढ़ा है। इस स्थिति में एक वार्ड में एक ही ई-रिक्शा पर्याप्त नहीं पड़ रहा है। इसी कारण आगामी बोर्ड बैठक में अतिरिक्त ई-रिक्शा खरीदने का प्रस्ताव रखा जाएगा। नए वाहनों के मिलने से सफाई व्यवस्था की गति बढ़ेगी और हर वार्ड में समयबद्ध तरीके से वाहन भेजा जा सकेगा। इसके अलावा जिन वार्डों से अधिक शिकायतें मिल रही हैं। वहां विशेष सफाई टीमों की तैनाती की जाएगी। यह टीमें निगरानी करते हुए कूड़ा संग्रहण कराएंगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि डोर-टू-डोर कलेक्शन व्यवस्था को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कलेक्शन में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रयास है कि शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें