फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की मौत

विज्ञापन
बदायं की पुलिस लाइन में सिपाही के शव को कंधा देते एसएसपी, एसपी देहात, सीओ सिटी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही श्रीराम यादव की बुधवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन ग्राउंड में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। परिवार वाले शव को घर इटावा ले गए हैं।
विज्ञापन

सिपाही श्रीराम यादव मूल रूप से इटावा जिले के बरथना थाना क्षेत्र के गांव द्वयोरिया हारन निवासी थी। इस समय वह पुलिस लाइन में तैनात थे और ड्यूटी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में चल रही थी।
बताते हैं कि बुधवार सुबह अचानक उनकी हालत खराब हो गई। उनके सीने में तेजी से दर्द होने लगा। इस पर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। सूचना पर उनके परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान और सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

दोपहर के समय उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव को पुलिस लाइन ग्राउंड लाया गया। यहां एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा और पुलिस विभाग के तमाम अधिकारियों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद परिवारवाले सिपाही श्रीराम का शव इटावा ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें