फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा में डूबे युवक का पांचवें दिन मिला शव

विज्ञापन
कछला घाट पर राधेश्याम शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
कछला। माघ पूर्णिमा पर स्नान के दौरान डूबे युवक का शव पांचवें दिन रविवार को घाट से दो किलोमीटर दूर गंगा में बरामद हो गया। शव बरामद होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खेड़ा नवादा निवासी राधेश्याम (30) पुत्र ओमकार माघ पूर्णिमा पर अपने तहेरे भाई बब्बन के साथ गंगा स्नान करने आए थे। मेले में भीड़ अधिक होने के कारण दोनों लोग बिछुड़ गए। इस कारण दोनों ने अलग-अलग स्नान किया।
बताया जाता है कि राधेश्याम ने श्मशान घाट की तरफ एकांत में स्नान किया। जहां वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। जब वह शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन

इसके बाद अगले दिन श्मशान घाट के पास उसके कपड़े मिले। इससे उसके गंगा में डूबने की पुष्टि हुई। लगातार कई दिन की खोजबीन के बाद रविवार दोपहर में गंगाघाट से दो किमी दूर खजुरारा गांव के पास गंगा में उसका शव मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों में माता गेंदनवती ने शव की पहचान की। पिता ओमकार और भाई शनि, अमर आदि भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें