फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती: 19 से दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र

Tue, 06 Jan 2015 07:59 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में काउंसिलिंग करा चुके अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने की कार्रवाई को तेज कर दिया गया है। इन्हें 19 जनवरी से नियुक्ति पत्र जारी करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इतना ही नहीं नियुक्ति पत्र जारी होने की तारीख से सात दिन के अंदर ज्वाइन करने की भी शर्त शामिल होगी। अगर निर्धारित समय में अभ्यर्थी ज्वाइन नहीं करता है, तो उसकी जगह दूसरे अभ्यर्थी को ज्वाइन पत्र जारी कर दिया जाएगा और पहले वाले पर विचार नहीं किया जाएगा। चयन सूची में आने वाले चौथी काउंसिलिंग के अभ्यर्थियों को शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

लंबे समय के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई देने का समय आ गया है। इसी महीने से उन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाना शुरू कर दिए जाएंगे। लेकिन यह कंडीशनल होंगे। डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा के मुताबिक चौथी काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी गई है। इसकी तैयारी की जा रही है। बताते हैं कि सब ठीक रहा तो 19 जनवरी से नियुक्ति दिए जाने की प्रक्रिया को बढ़ाया जाएगा। दो दिन में पहले चरण में नियुक्ति पत्र बांट दिए जाएंगे। श्री शर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद सात दिन में ज्वाइन कराने का मौका दिया जाएगा। अगर कोई अभ्यर्थी सात दिन में ज्वाइन नहीं करता है, तो उसे हटाते हुए द्वितीय चरण में दूसरे को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा। हालांकि उसे भी वहीं मौका दिया जाएगा। श्री शर्मा ने बताया कि इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
नौ से होगी चौथी काउंसिलिंग
नौ जनवरी से चौथी काउंसिलिंग शुरू कराई जाएगी। इसमें अनारक्षित वर्ग में 105 अंक या उससे ऊपर वाले और आरक्षित में 97 अंक या उससे ऊपर वाले ही काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकेेंगे। डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तीन दिन पुरुष और तीन दिन महिला अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें