फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश उत्सव में कहीं झांकियां सजीं, कहीं हुआ भंडारा

विज्ञापन
पटियाली सराय स्थित मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। कोरोना गाइडलाइन की वजह से गलियों में पंडाल सजाकर सीमित लोगों के साथ भजन कीर्तन किए जा रहे हैं। कहीं झांकियां सज रहीं हैं तो कहीं भंडारा कराया गया जा रहा।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर निकट पुरानी चुंगी परिसर में श्री गणेश जन्मोत्सव पर गणेश जी की पूजा अर्चना की गई। दूब घास से बनी माला पहनाकर विशेष शृंगार किया गया और मोदक का भोग लगाया गया।
आचार्य त्रिलोक कृष्ण मुरारी कहा कि गणेश जी को विघ्नहर्ता यूं ही नही कहा जाता, दरअसल किसी पूजा, आराधना, अनुष्ठान या मांगलिक कार्य में कोई विघ्न या बाधा न आए। इसलिए सर्वप्रथम गणेशजी की पूजा करके उनकी कृपा प्राप्त की जाती है।
विज्ञापन

इस मौके पर दुर्गा मंदिर प्रबंध समिति के सचिव पुनीत कुमार कश्यप एडवोकेट, हेतराम कश्यप, जुगेंद्र पांडे, सुनील कुमार, अरविंद दिवाकर, शंकर लाल, आनंद कश्यप आदि मौजूद रहे। इधर, रेलवे क्रॉसिंग के पीछे शिव कॉलोनी में भी भक्तों ने गणपति का पंडाल सजा रखा है। छह दिन से चल रहे पूजन के बाद यहां बुधवार को भंडारा किया गया। कार्यक्रम में दीपक शर्मा व विकास सक्सेना की विशेष भूमिका रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें