फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल के चौथे दिन देर रात तक चले मुकाबले

विज्ञापन
दंगल में दांव आजमाते पहलवान। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बगरैन। बिसौली रोड ईदगाह स्थित दन्ना शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह के उर्स मेले में चौथे दिन देर रात तक पहलवानों के बीच कुश्ती मुकाबले चले। पहला मुकाबला प्रियदर्शन विक्की और बकाल पहलवान के बीच हुआ। यह बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

दंगल में दूसरी कुश्ती अयोध्या के रवि और मुजफ्फरनगर के लुज्जा के बीच हुई। इसमें रवि ने जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला जुआला पहलवान और परमेश के बीच हुआ। इसमें परमेश ने जुआला को शिकस्त दी। कुश्ती का चौथा मुकाबला मौसम और टाइगर पहलवान के बीच हुआ जो बराबरी पर छूटा। इस मौके पर दंगल संयोजक ओमपाल सिंह, वरुण शर्मा, अनुराग, रवि पटेल, सतेंद्र शाक्य, सोनू ठाकुर, यूनिश खान, डॉ. रिहाशद, सलीम, बबलू, बुंदन, गुलाब नबी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें