फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर के वर्धमान कॉलेज की टीम रही खो-खो में विजेता

विज्ञापन
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में खेलतीं छात्राएं। सं? - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। अंतर महाविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में हुआ। इसमें बदायूं, बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर समेत नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। यहां रोमांचक मुकाबले में बिजनौर के वर्धमान कॉलेज की टीम विजेता और गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. दीपक गुप्ता, विशिष्ट अतिथि शशिकांत तिवारी, डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर देशराज त्यागी, प्रबंध समिति अध्यक्ष विशाल रस्तोगी, सचिव गौरव रस्तोगी और गिंदो देवी महिला डिग्री की प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन और खेल ध्वज फहराकर किया। पहला मैच मुरादाबाद की गोकुल दास महिला कॉलेज और नेहरु मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज में हुआ। इसमें दास डिग्री कॉलेज की टीम विजयी रही। इसके बाद पीलीभीत के उपाधि महाविद्यालय और बरेली की साहू राम स्वरूप कॉलेज के बीच में मुकाबला हुआ। इसमें उपाधि महाविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
तीसरा मैच बरेली कॉलेज बरेली और एनकेवीएमजी कॉलेज चंदौसी के बीच में हुआ। इसमें बरेली कॉलेज ने जीत दर्ज की। चौथा मैच मेजबान टीम गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज और दास डिग्री के बीच में हुआ। यहां पर गिंदो देवी डिग्री कॉलेज ने जीत दर्ज की। पांचवा मैच वर्धमान कॉलेज और जीएफ कॉलेज के बीच में हुआ। इसमें वर्धमान कॉलेज ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इसके बाद में प्रथम सेमी फाइनल मैच बदायूं के गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज और पीलीभीत के उपाधि डिग्री कॉलेज में हुआ। इसमें गिंदो देवी की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मैच बरेली कॉलेज और वर्धमान कॉलेज के मध्य हुआ। इसमें वर्धमान कॉलेज ने जीत हासिल की। फाइनल मैच गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज और वर्धमान कॉलेज के बीच में हुआ। यहां पर वर्धमान कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज को 9-1 से हराया।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर जेएन मौर्य, विशिष्ट अतिथि खेल पर्यवेक्षक डॉ. ओपी मिश्रा, बरेली विश्वविद्यालय वीपी शर्मा, ऑफिशियल खो-खो अमित कुमार कौशिक, दीपांशु, प्रमोद कुमार, डॉ. विक्रांत उपाध्याय, कार्यक्रम की संयोजिका श्रद्धा यादव, डॉ. सोनी मौर्य, डॉ. शिवानी गुप्ता, डॉ. उमा सिंह गौर, डॉ. निशि अवस्थी, डॉ. इति अधिकारी, डॉ. शुभी भसीन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें