बदायूं। युवा मंच संगठन, अल्पसंख्यक युवा आवाज, खेल जगत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान रविवार को युवाओं ने एसके इंटर कॉलेज मैदान में तिरंगा लहराया। इसके साथ ही आतिशबाजी कर ओलंपिक में नीरज चोपड़ा और भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताई।
कई संगठनों के युवा रविवार को एसके इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्र हुए। ओलंपिक में पहली बार भारत को एथलेटिक्स मे स्वर्ण पदक मिलने पर वे उत्साहित थे। उन्होंने भारत माता की जय और वंदेमातरम् के नारे लगाए। एक दूसरे को मिठाई खिलाई और बाद में आतिशबाजी की। युवा मंच संगठन के सुमित शर्मा, अजय दिवाकर, हामिद रसूल ने कहा कि खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया है। इस मौके पर ध्रुवदेव गुप्ता, ऋषभ मसीह, मोनू पंडित, तस्लीम, जसवीर, भूपेंद्र सिंह, आलमगीर, सादिक, समन, जतिन आदि रहे।
मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार
बदायूं। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में हर्ष है।
बदायूं यूथ कार्यकर्ताओं ने बदायूं पब्लिक स्कूल में खुशी मनाई और मिठाई बांटी। इस्लामियां इंटर कॉलेज के प्रबंधक खिसालउद्दीन ने कहा कि खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया है। इस मौके पर असग़र गाजी, मोहम्मद शोएब, क़ादिर अंसारी, इस्लाम मोहम्मद, शफीउल हसन, आसिफ पठान , रेहान अंसारी, फ़िदा, राजकुमार आदि रहे।
भाजपा नेता राजेश यादव के आवास पर मिठाई बांटकर खुशी जताई गई। इस मौके पर अनूप कुमार सक्सेना, राघवेंद्र यादव, एडवोकेट दिलीप गुप्ता, एडवोकेट संजीव वैश्य, मोहम्मद हसीन, सत्यवीर सिंह, छोटेलाल आदि रहे। संवाद