कुंवरगांव। गंज गांव में मिर्च की फसल के हिसाब को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपने पिता के सिर पर लोहे की छड़ से हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंज गांव निवासी प्रेमपाल (41) ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मिर्च की फसल के हिसाब को लेकर उसका 20 वर्षीय बेटा रंजीत से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान रंजीत ने लोहे की छड़ से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में प्रेमपाल घायल हो गया। परिजन घायल प्रेमपाल को लेकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि तहरीर के आधार पर बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में तथ्य सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद