फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अवैध खनन कर रही ट्रॉली ने ऑटो में मारी टक्कर, सात स्कूली बच्चे घायल

विज्ञापन
हादसे में घायल छात्रा रजनी।
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान-नाधा मार्ग पर मानकपुर गांव के पास बुधवार सुबह अवैध खनन कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बीच सड़क पर ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार सात स्कूली छात्र-छात्राएं घायल हो गए। पुलिस व पीआरवी ने घायल बच्चों को सहसवान सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को आवश्यक जांच और एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में पांच छात्र-छात्राएं और मेडिकल कॉलेज में दो बच्चों को भर्ती कराया गया है। डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों की कुशलक्षेम पूछी। सभी खतरे से बाहर बताए गए हैं।
विज्ञापन

सहसवान पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे पुलिस को मानकपुर के पास ऑटो के हादसे की सूचना मिली। मौके पर पुलिस को ऑटो में नौ स्कूली छात्र-छात्राएं घायल मिले। घायलों में इब्राहिमपुर गढ़ी गांव निवासी भगवती (16), किशनपाल (13), प्रीति यादव (17), नंदकिशोर (12), रामगोपाल (14) और रजनी (11), रंजना (14) शामिल हैं।
भगवती, किशनपाल और प्रीति यादव के शरीर पर खुली चोटें आई हैं, जबकि नंदकिशोर, रामगोपाल और रजनी व रंजना को गुम चोटें हैं। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी सहसवान ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने एक्स-रे समेत अन्य आवश्यक जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल भगवती, रजनी, प्रीती, नंदकिशोर व किशनपाल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक औसाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया है। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।

हादसे में घायल छात्रा रजनी।

हादसे में घायल छात्रा रजनी।

हादसे में घायल छात्रा रजनी।

हादसे में घायल छात्रा रजनी।

हादसे में घायल छात्रा रजनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें