फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील भाई की मौत का सदमा, शव देखकर बहन ने भी दम तोड़ा

विज्ञापन
शबनम। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। बार एसोसिएशन के पांच बार अध्यक्ष रहे वरिष्ठ अधिवक्ता रियाज अहमद खान का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार शाम निधन हो गया। उनकी छोटी बहन शबनम को पता लगा तो वह बदायूं से भाई के घर सहसवान पहुंचीं। वहां भाई का शव देखने के बाद उन्हें हार्टअटैक आया और उनकी भी मौत हो गई। भाई-बहन का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह होगा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व बार अध्यक्ष रियाज अहमद खान काफी समय से बीमार थे। करीब 73 साल के रियाज अहमद का चार महीने से उपचार चल रहा था। इस दौरान मंगलवार शाम उनका निधन हो गया। सूचना मिलते ही आने जाने वालों का तांता लग गया। पुराने वकील रहे रियाज अहमद का सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में भी अच्छा दखल था और प्रशासन में भी उनकी अलग पहचान थी। वर्ष 1985 में सहसवान मुंसिफी की स्थापना में भी रियाज अहमद का बड़ा योगदान रहा।
परिवार के लोग रोने लगे और रिश्तेदारों को भी सूचना दी जाने लगी। सूचना पर उनकी छोटी बहन शबनम (55) बदायूं से सहसवान पहुंचीं। बताते हैं कि शबनम भाई का शव देखकर इस कदर सदमे में आ गईं कि उनकी हृदयगति रुक गई। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई बहन की एक साथ मौत से पूरे परिवार में लोग गमजदा हैं। लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

रियाज अहमद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें