फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में हुआ जलाभिषेक

विज्ञापन
बिल्सी में मंदिर में पूजा करते भक्त। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज रही। भक्तों ने मंदिरों में महादेव के दर्शन किए। यहां सुबह से ही भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर कोई गंभीर नहीं दिखा।
विज्ञापन

नगर व क्षेत्र में तीसरे सोमवार को बम-बम भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचे। सोमवार को भगवान शिव की आराधना का प्रमुख दिन माना जाता है, शास्त्रों में श्रावण मास में इस दिन विधि-विधान के साथ जलाभिषेक करने का विशेष महत्व बताया गया है। सोमवार को श्रद्धालुओं ने दुग्ध, दही, शहद, गंगा जल आदि से भगवान आशुतोष को जलभिषेक कर बेल पत्र, पुष्प, फल भांग, धतूरा अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि श्रावण मास में सभी पाप नष्ट हो जाते है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
बिल्सी। सावन के तीसरे सोमवार को भक्तों ने विधि-विधान से पूजा करने के साथ ही भगवान शंकर की भक्ति से भरपूर संदेश एक-दूसरे को भेजे। नगर के हनुमान गढ़ी मंदिर, नील कंठेश्वर महाराज, शिव शक्ति भवन मन्दिर, दुर्गा मंदिर, रघुनाथ मंदिर भक्तों ने जाकर पूजा अर्चना कर भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें