फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी का झांसा देकर चार साल तक किया यौन उत्पीड़न, घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने पड़ोस की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर अगवा कर ले गया। दिखावे के लिए उससे शादी की और चार साल तक उसका यौन उत्पीड़न करता रहा। आरोपी ने डेढ़ माह पूर्व युवती को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इससे युवती दर-दर भटक रहीं है। अब उसने एसएसपी से शिकायत की है और कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र बताया कि उसके गांव में रहने वाला युवक गैरजनपद में रहकर नौकरी करता है। उसने उसे चार साल पहले प्रेमजाल में फंसा लिया था। इससे वह उसके बहकावे में आ गई। वह उसे बहला फुसलाकर घर से अपने साथ ले गया था। युवती ने बताया कि युवक ने उसे धोखा देकर शादी कर ली। कुछ दिन बाद उन्हें जानकारी हुई कि युवक की शादी हो चुकी है। उसके बच्चे भी हैं। इस पर उन्होंने विरोध जताया। आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। वह चार साल तक उत्पीड़न झेल रही थी। शिकायत करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। वह मजबूरी में उत्पीड़न बर्दाश्त करती रही। आरोपी उनके साथ चार साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोप है कि डेढ़ माह पूर्व उसने उसके साथ जमकर मारपीट की। सोने चांदी के जेवर छीन लिए। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया, तब से वह इधर-उधर भटक रही है। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की होगी। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें