वजीरगंज। गांव पुसगवां और कर्रगांव में बृहस्पतिवार रात ड्रोन उड़ते देखे गए। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ने पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से टॉर्च लगाकर आसपास ड्रोन की तलाश की, लेकिन कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवा वर्ग कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे हैं। इसी का फायदा उठाकर चोर ड्रोन उड़ा कर गांव पर नजर रख रहे थे। ताकि घरों की लोकेशन, गतिविधियां और संपत्तियों की जानकारी एकत्रित की जा सके। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में ग्रस्त बढ़ाने की मांग की है। वजीरगंज थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ग्रामीणों ने ड्रोन के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि जमीन पर दिखाई नहीं दिया।