फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रक की टक्कर से सात खंभे टूटे, दस हजार उपभोक्ता की बत्ती गुल

विज्ञापन
बिसौली के आंवला रोड पर ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिरे बिजली के पोल। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। आंवला रोड पर चौराहे के पास बिसौली में बृहस्पतिवार सुबह शराब से भरे अनियंत्रित हुए ट्रक ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। एक खंभा टूटा तो उसका तार ट्रक में फंस गया। चालक ने ट्रक को नहीं रोका तो सात खंभे टूट गए। इससे बिसौली के चार मोहल्लों के दस हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर टूटे खंभों को हटाया। तब जाकर यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन


बिसौली के गोदाम में शराब उतारने के लिए शराब से लदा एक ट्रक बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे चौराहे पर पहुंचा। अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के एलटी लाइन के खंभे में टक्कर मार दी। इससे खंभा टूट गया। खंभे से जा रहा केबल ट्रक में फंस गया। जानकारी न होने पर चालक ने ट्रक भगाया तो छह और खंभे टूट गए।
इससे गायत्री कॉलोनी, आंवला रोड, दबतोरी बाइपास रोड, बुधबाजार रोड क्षेत्र के दस हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ट्रक ने गोदाम में शराब उतारी और वापस लौट गया।
विज्ञापन

उधर, चार मोहल्लों में पूरे दिन बिजली नहीं आने के चलते लोग पानी के लिए भी परेशान होते हुए नजर आए। लोगों के इन्वर्टर भी बंद हो गए। ऐसे में शाम होते ही घरों सहित चार मोहल्लों में अंधेरा छा गया। पूरे दिन विद्युत विभाग के कर्मचारी खंभों को हटाने में लगे रहे। विद्युत विभाग के जेई मियां कुरैशी ने बताया कि खंभे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

बिसौली के आंवला रोड पर ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिरे बिजली के पोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें