फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गे का मीट खाने से परिवार के सात लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के खुनक गांव में बृहस्पतिवार सुबह मुर्गे का मीट खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम खुनक निवासी जगदीश सिंह (44) के घर बुधवार रात मुुर्गे का मीट बना था। रात परिवार के लोग मीट खाकर सो गए। उसमें से कुछ और मीट बच गया था।
बृहस्पतिवार सुबह परिवार वालों ने बचा मीट खाया। परिवारवालों के मुताबिक जगदीश सिंह, उनकी पत्नी भूरी देवी (42), पुत्री ममता देवी (21), पुत्र प्रशांत (12), आशा (9), बृजबाला (6), प्रिया (3) आदि की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टी दस्त होने लगे। कुछ ही देर में परिवार के लोग इतने बेहाल हो गए कि उन्हें उठना मुश्किल हो गया। जानकारी पर जगदीश सिंह के भाई के परिवार वाले आ गए। वह सभी लोगों को घटपुरी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है। इस संबंध में इमरजेंसी में तैनात डॉ. जीके गुप्ता ने बताया कि परिवार के लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। गर्मी की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई। फिलहाल सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें