राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। स्रोत विभाग
सहसवान। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
ब्लॉक सहसवान क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की परीक्षा रूमा देवी अहिवरन सिंह इंटर कॉलेज में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ शैक्षिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ती है।
विज्ञान क्विज जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों के मानसिक विकास और तार्किक सोच को बढ़ावा देती हैं। विज्ञान एआरपी संजय कुमार और चेतन चाहर ने प्रतियोगिता का संचालन किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के लगभग 180 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें प्रत्येक विद्यालय से कक्षा छह, सात और आठ के एक-एक छात्र-छात्रा को शामिल किया गया। प्रतियोगिता के अंत में टॉप टेन चयनित छात्रों को जनपदीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। संवाद