वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत- स्कूल प्रशासन
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में बुधवार को कक्षा-12 के विद्यार्थियों के बीच अंतरविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। रोमांचक मुकाबलों के पहले मैच में कक्षा-12 (अ) ने कक्षा-12 (ब) को पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में कक्षा-12 (स) ने कक्षा-12 (ब) को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
आगामी 14 नवंबर बाल दिवस को प्रतियोगिता का फाइनल मैच कक्षा-12 (अ) और (स) के मध्य होगा, जिसकी तैयारियां जारी हैं। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के खेल प्रशिक्षक ललित सिंह बजेठा के निर्देशन में किया गया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने, अनुशासन एवं टीम भावना बनाए रखने की प्रेरणा दी। संवाद